विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन भर दिया है। कल नामांकन भरने की आखिरी तारीख थी। नामांकन के आखिरी दिन अशोक गहलोत ने जोधपुर की सरदारपुर सीट से अपना नामांकन भरा।
जैसा की हमने आपको हमारे पिछले वीडियो में राजस्थान की राजनीति के दिग्गज नेताओं की संपत्ति के बारे में बताया था। वैसे ही आज हम आपको सीएम अशोक गहलोत की संपत्ति के बारे में बताएंगे।
दरअसल, अशोक गहलोत की संपत्ति की जानकारी उनके नामांकन पत्र के जरिए सामने आई है। शुरुआत करते हैं 2013 से, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2013 के अनुसार गहलोत की संपत्ति महज 1 करोड़ 69 लाख रुपए थी।
वहीं अगर 2018 की बात करे तो 2018 में गहलोत की संपत्ति लगभग 5 करोड़ 51 लाख रूपए तक बढ़ गई और उनकी पत्नी सुनीता गहलोत की संपत्ति करीब 1 करोड़ 22 लाख 1 हजार रूपए थी।
Read More >>> नाथद्वारा सीट के चुनावी समीकरण
अब बात करते हैं 2023 की। बता दें 2023 में चुनाव आयोग में दिए गए हलफनामे के अनुसार, गहलोत की संपत्ति 10 करोड़ 90 लाख 46 हजार रूपए है। मतलब 2018 से लेकर 2023 तक यानी पांच साल में गहलोत की संपत्ति दोगुना बढ़ी है।
वहीं आपको बता दें गहलोत और उनकी पत्नी के नाम पर कोई गाड़ी नहीं है। गहलोत ने अपने शपथ-पत्र में फ्रिज, एसी, साउंड सिस्टम, कलर टीवी, आईफोन और अन्य सामान का जिक्र भी किया है, जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख बताई जा रही है।
आखिर में आपको बता दें अशोक गहलोत के खिलाफ 4 केस पेंडिंग है। 4 में से 1 दिल्ली और बचे हुए तीन केस जयपुर में गहलोत के खिलाफ दर्ज है, लेकिन इन सब के बीच एक ख़ास बात ये हैं कि गहलोत के पास सिर्फ आधा तोला सोना है और उनके बैंक खाते में सिर्फ 1 करोड़ 93 लाख रूपए है।
Also Read >>> राजस्थान के वो 10 दिग्गज नेता जिनके सामने कोई नहीं टिक पाया और जिन्होंने राजनीति में 3 दशक तक राज किया
गहलोत ने नामांकन भरने से पहले अपनी बड़ी बहन के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया था। उसके बाद गहलोत ने अपना नामांकन दाखिल किया। अब देखने लायक ये होगा कि इस बार होने वाले चुनाव में राजस्थान की कमान जादूगर के हाथों में ही रहेगी या कोई और अपना जादू दिखाकर जादुगर के हाथों में से ये कमान छीन लेगी।