26 दिनों से कर रहे झोटवाड़ा से टिकट बदलने की मांग
झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट को बदलने को लेकर शुक्रवार को सैंकड़ों कार्यकर्ताओं भारत माता चौक से निवारू गांव तक जुलुस निकाल कर कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने ढ़ोल नगाड़े, थाली और घंटे व घड़ियाल बजाकर राज्यवर्धन सिंह को भाजपा का टिकट देने का विरोध किया। कार्यक्रम में विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, पार्षद और पूर्व पार्षदों के साथ ही संगठन से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए।
लादूराम टोडावता ने कहा कि राज्यवर्धन सिंह राठौड़ बतौर सांसद पूरी तरफ विफल रहे हैं। राठौड़ बतौर सांसद जनता के बीच कभी नहीं दिखे। साढ़े नौ साल तक जनता उन्हें ढूंढती ही रही है और वो गायब रहे हैं। अब चुनाव मे पार्टी को हराने के लिए उम्मीदवार बने हुए है इनको टिकट त्याग कर देना चाहिए पार्टी को राजपाल सिंह को टिकट बदलना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि जब तक टिकट बदला नहीं जाता तब तक कार्यकर्ता काम नहीं कर सकेंगे।
झोटवाड़ा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि भाजपा की रीति और नीति से परिचित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पहले यह सीट कांग्रेस कि हुआ करती थी जिसे भाजपा के कार्यकर्ताओ ने भाजपा की सीट बनाने के लिए खून पसीने से पार्टी को सींचा है। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से झोटवाड़ा का टिकट बदलकर राजपाल सिंह शेखावत को टिकट देने की मांग की।