भारत में हर साल 02 अक्टूबर को उनके जन्मदिवस को गांधी जयंती के तौर पर मनाया जाता है। आज उनकी 154वीं जयंती है। एक ऐसा नाम जो दुनियाभर में अपने दृढ़ निश्चय, सत्य के लिए अटल-अडिग और अंहिसा के रास्ते पर चलकर विजय हासिल करने के लिए जाना जाता है और वो नाम है मोहनदास करमचंद गांधी।
सामान्य लोगों के जीवन की तरह उनके जीवन में कई ऊतार-चढ़ाव आए। गांधी जी अपने स्कूल में औसत विद्यार्थी थे। बावजूद इसके उन्होंने भारत में ब्रिटिश शासन को घूटने टेकने पर मजूबर कर दिया था। वह असाधारण बुद्धि और सिद्धांतों वाले व्यक्ति थे। महात्मा गांधी का जीवन और शिक्षाएं सभी उम्र के लोगों, विशेषकर स्कूली छात्रों को प्रेरित करती आई हैं।
गांधी जी के वो मूल मंत्र जानते है जो विद्यार्थियों के जीवन के लिए सफलता तो ला सकते है साथ ही उनको जीवन के उतार चढ़ाव में हिम्मत दे सकते है।
1. शिक्षा का महत्व
छात्रों को शिक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि बुनियादी ढांचे के लिए ये बेहद जरूरी है। गांधीजी ने व्यक्तिगत विकास और राष्ट्र निर्माण में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
2. दृढ़ता-धैर्य
महात्मा गांधी जी ने हमें दिखाया कि रास्ता चाहे कितना भी कठिन क्यों न हो दृढ़ता और धैर्य हमें अपने लक्ष्य तक ले जा सकती है। महात्मा गांधी के इस सिद्धांत ने उन्हें भारत को स्वतंत्र कराने के लिए दृढ़ संकल्पित रखा और कभी हार नहीं मानी।
3. माफ करना
कमजोर लोग द्वेष रखते हैं और बदला लेने की योजना बनाते हैं। गांधीजी ने हमें सिखाया कि क्षमा करना मजबूत चरित्र का प्रतीक है।
4. एकता
गांधीजी का मानना था कि एकता आपके अंदर हिम्मत और प्रेम पैदा करती है। उन्होंने महसूस किया कि एकता से हमारे बीच मौजूद मतभेदों को दूर करने में सक्षम हैं चाहे वो विद्यार्थी हो या पारिवारिक संबंध।
5. सच्चाई और ईमानदारी
सत्य और ईमानदारी महात्मा गांधी द्वारा सिखाए गए बुनियादी मूल्य हैं। स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्रयासों से महात्मा गांधी ने हमें दिखाया कि सत्य की ही जीत होती है। गांधीजी ने सत्य का जीवन व्यतीत किया और केवल सत्य की खोज की।
6. अहिंसा की शक्ति
गांधीजी द्वारा दी गई सबसे मूल्यवान और स्थायी सीखों में से एक अहिंसा की शक्ति थी। महात्मा गांधी ने साबित किया कि शांतिपूर्ण प्रतिरोध महत्वपूर्ण सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन ला सकता है।
ये वो मूल मंत्र थे जो हमें सकारात्मक परिणाम तो देंगे ही साथ में हमें दूसरों के साथ मजबूती से जोड़ने का रास्ता भी दिखायेंगे।