द नगरी न्यूज़ डेस्क : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर हमला करते हुए सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा की पिछले 10 साल में भाजपा ने देश में धार्मिक उन्माद बढ़ाने का काम बहुत सुनियोजित तरीके से किया भाजपा हमेशा धर्म की राजनीति करती रही है।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर हमला करते हुए सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा की भाजपा हमेशा धर्म की राजनीति करती रही है परन्तु भगवान के नाम पर जनता को गुमराह करना एवं नफरत फैलाना धर्म नहीं अधर्म है। पिछले 10 साल में भाजपा ने देश में धार्मिक उन्माद बढ़ाने का काम बहुत सुनियोजित तरीके से किया। परन्तु यह तथ्य ये है कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों एवं विधानसभा चुनावों में अधिकांश धार्मिक नगरियों जैसे अयोध्या, चित्रकूट, सीतापुर, शिवगंगा, प्रयागराज, नासिक, रामटेक, बद्रीनाथ, श्रावस्ती, मंगलौर (जिला- हरिद्वार) में भाजपा की हार हुई है। यह जनता-जनार्दन का एक स्पष्ट संदेश है कि इस देश में धार्मिक उन्माद की राजनीति को स्वीकार नहीं किया जाएगा एवं अधर्म की बात करने वालों पर विजय हमेशा धर्म की होगी।
हाल ही में हुए लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव मे भाजपा को कई धार्मिक सीटो पर हार का सामना करना पडा । जिसमें अयोध्या, चित्रकूट, सीतापुर, शिवगंगा, प्रयागराज, नासिक, रामटेक, बद्रीनाथ, श्रावस्ती, मंगलौर में भाजपा की हार हुई है। वही विपक्ष इनको लेकर भाजपा पर निशाना साधते रहता है वही आज राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री आशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की इस देश में धार्मिक उन्माद की राजनीति को स्वीकार नहीं किया जाएगा एवं अधर्म की बात करने वालों पर विजय हमेशा धर्म की होगी।