जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे ही सियासी दल एक-दूसरे पर हावी होने और जनता के बीच पैठ बनाने के लिए चुनावी मौसम में हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। अब इसी क्रम में पोस्टर वार भी छिड़ गया है।
दिल्ली बीजेपी की ओर से आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए एक पोस्टर जारी किया गया। जिसमें मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को सलाखों के पीछे दिखाया गया है। इस पोस्टर के कैप्शन में लिखा है - दो कैदी। वहीं दूसरा पोस्टर बीजेपी के मेन एक्स हैंडल पर शेयर किया गया।
इसमें राहुल गांधी को रावण के रूप में चित्रित किया गया है। राहुल गांधी की दाढ़ी वाली छवि है जिसके दस सिर पोस्टर में दिखाए गए हैं।
Read More >>> Election Mode में गहलोत सरकार, लेकिन RBI की रिपोर्ट ने उड़ाई नींद
बता दें तस्वीर के ठीक नीचे बड़े अक्षरों में रावण लिखा हुआ है और इसके नीचे अंग्रेजी में A CONGRESS PARTY PRODUCTION डायरेक्टेड बाय जॉर्ज सोरोस लिखा गया है। अब इसी मामले में भाजपा ने जॉर्ज सोरोस को भी घेर लिया हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि जॉर्ज सोरोस के लोग कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए थे।
इसके अलावा भाजपा नेताओं ने 'ओपन सोसाइटी फाउंडेशन' नाम के एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) का नाम लिया है। भाजपा नेताओं का दावा है कि यह NGO अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस की ओर से वित्त पोषित है और इसके उपाध्यक्ष सलिल शेट्टी भी कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए थे।
वही आपको बता दे कि इससे पहले भी बीजेपी, कांग्रेस फाइल्स नाम से एक सीरीज चला चुकी है। जिसमें कांग्रेस पार्टी को भ्रष्टाचार और घोटालों की जननी बताया गया था। इस सीरीज में यूपीए -1 और यूपीए -2 के राज में हुए घोटालों की सिलसिलेवार तरीके से याद दिलाई गई थी।
Also Read >>> क्या है MP फॉर्मूला जो राजस्थान में लागू करेगी BJP, इन दिगज्जों के फेस पर खेला जाएगा CM दांव
लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं। सियासी दलों में एक-दूसरे को पटखनी देने और खुद को बेहतर साबित करने की होड़ मची हुई है। अब देखने लायक यह होगा कि बीजेपी के इस नए रिएक्शन के बाद कांग्रेस क्या एक्शन लेती है।