जोधपुर के सूरसागर से भाजपा की वरिष्ठ नेता और पुर्व विधायक सुर्यकांता व्यास जीजी का आज सुबह 87 साल की उम्र में निधन हो गया । वे जोधपुर में जीजी के नाम से मशुहर थी। वे लंबे समय से बीमार चल रही थी। उनके परिवार ने जानकारी देते हुए बताया की आज सुबह अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें महात्मा गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया था। इलाज के दौरान करीब सवा सात बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। शाम को सिवांची गेट स्थित शमशान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सुर्यकांता व्यास जीजी का जन्म कल्ला परिवार में हुआ था और उनके पिता स्वर्गीय फतेहराज कल्ला एक पुलिस इंस्पेक्टर थे। उनकी शादी 12 साल की कम उम्र में हो गई थी और उनके पति स्वर्गीय उमा शंकर व्यास एक सप्लाई ऑफिसर थे। जीजी 1960 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हुईं और भाजपा की महिला शाखा की अध्यक्ष बनाई गई। जीजी ने 1994 में डोडा सत्याग्रह आंदोलन के दौरान अन्याय के खिलाफ़ विरोध करने के लिए उन्होंने स्वेच्छा से गिरफ़्तारी दी और जेल गईं। 1994 में ध्वजारोहण यात्रा के दौरान कश्मीर गईं । वही उन्होने रामजन्म-भूमि' आंदोलन के लिए महिला विंग का नेतृत्व भी किया । समाज के विकास के लिए सेवाओं को प्रदान करने के लिए उन्हें कई बार सम्मानित किया गया। वे जोधपुर और राजस्थान विधानसभा में सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक थीं। अपनी वक्तृत्व कला के लिए जानी जाने वाली नेता थी।
सुर्यकांता व्यास जीजी ने अब तक 7 चुनाव लड़े हैं और 6 बार विधायक बनने का प्रभावशाली रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने वर्ष 1990 में जोधपुर (पुराना शहर) निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार चुनाव लड़ा। वही 1990, 1993 और 2003 में तीन बार बड़े अंतर से जीत हासिल की। वही 1998 में जीजी जोधपुर (पुराना शहर) विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार गई थीं। उनके सामने कांग्रेस के जुगल काबरा थे। वे इस निर्वाचन क्षेत्र से तीसरी बार चुनाव लड़ रही थीं, उन्होंने 2018 में कांग्रेस के प्रो. अय्यूब खान को 5000 से अधिक मतों से हराया था। उन्होंने 2013 में रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की थी। 2008 और 2018 में में सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और विजयी हुई थीं। 2023 नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव का टिकट जीजी को भाजपा ने नहीं दिया था। उनकी जगह देवेंद्र जोशी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया था। जीजी 2012 में विधानसभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में चुनी गई थीं।
पुर्व विधायक सुर्यकांता व्यास जीजी के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया के अपने आकंउट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा की सूरसागर विधानसभा से पूर्व विधायक, भाजपा परिवार की वरिष्ठ सदस्या, श्रीमती सूर्यकान्ता व्यास 'जीजी' के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। कुछ दिन पूर्व ही उनसे भेंट हुई थी जहां उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। मेरे प्रति उनका अपार स्नेह और वात्सल्य सदैव बना रहा। उनका स्वर्गवास भारतीय जनता पार्टी परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
पुर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के अपने आकंउट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा की सूरसागर से विधायक रहीं श्रीमती सूर्यकान्ता व्यास "जीजी" का निधन बेहद बेहद दुखद है। जीजी जीवन के इस दौर में भी सक्रियता से जनसेवा में जुटी रहीं। जीजी का मेरे प्रति लगाव एवं स्नेह अद्वितीय था। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति भी है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।
केन्द्रीय केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया के अपने आकंउट एक्स पर पोस्ट करते लिखा की हमारी वरिष्ठ नेता श्रद्धेय श्रीमती सूर्यकांता व्यास जी का देहावसान जोधपुर क्षेत्र के सामाजिक-राजनीतिक जीवन की अपूरणीय क्षति है। “जीजी” छह बार क्षेत्र से विधायक रहीं। उनकी लोकप्रियता और वरिष्ठता का सभी सम्मान करते थे। इस लोकसभा निर्वाचन के पूर्व मुझे उनका आशीर्वाद मिला था। उनसे हुई भेंट स्मृति पटल पर अंकित है। मैं हृदय से दुखी हूँ। प्रभु श्रीराम उनकी आत्मा को अपनी शरण प्रदान करें। परिवारजनों और समर्थकों को संबल प्राप्त हो। ॐ शान्ति!