भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनावों में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर के समर्थन में जनसभा की और क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजने की अपील की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने देवली में आयोजित जनसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में निश्चित रूप से विकास की गंगा बहेगी। भाजपा प्रत्याशियों की जनसभाओं में आमजनता का उत्साह देखने को बाद यह कहा जा सकता है कि प्रदेश की सभी सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज कराएंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए है। भ्रष्टाचारियों की सूची देखें तो सोनिया गांधी आज जमानत पर, राहुल गांधी जमानत पर, प्रियंका गांधी-रोबर्ट वाड्रा, पी-चिदंबरम, हेमेंत सोरेन, डीके शिव कुमार, अनिल देशमुख कीर्ति चिदंबरम, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे के पुत्र सहित कई नेता भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तो जयपुर के अशोक नगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज है। भ्रष्टाचार के मामलों में कांग्रेस पार्टी के अधिकांश नेता जमानत पर आकर राजनीति कर रहे है। कांग्रेसियों ने जनता के पसीने की कमाई को खाने का काम किया। जबकि केंद्र की मोदी सरकार ने देश के टैक्स के पैसे को विकास में लगाया और भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने का काम किया। ऐसे में हमें क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए भाजपा के प्रत्याशी को जीताकर विधानसभा में भेजना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ताकत बनना है।