नायब सिंह सैनी दुसरी बार हरियाणा के सीएम के रूप में शपथ ली। बीजेपी की लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनी है।वही सैनी राज्य के 19वें मुख्यमंत्री बने। हालांकि मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने वाले वे 11वें नेता हैं। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हुआ। वही इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हुए। शपथ ग्रहण में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के साथ 18 राज्यों के CM व डिप्टी CM भी पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ 13 मंत्रीयों ने भी ली शपथ। जिनमें सबसे ज्यादा 5 चेहरे ओबीसी वर्ग से हैं। जाट, ब्राह्मण और SC वर्ग से 2-2 मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा पंजाबी, राजपूत और वैश्य बिरादरी से एक-एक मंत्री बनाया गया है। जिसमें अनिल विज, कृष्णलाल पंवार, राव नरबीर, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल और कृष्ण बेदी पहले मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा रणबीर गंगवा पिछली भाजपा सरकार में डिप्टी स्पीकर थे। नए चेहरों में अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, आरती राव, श्रुति चौधरी और गौरव गौतम पहली बार मंत्री बने हैं। वही UP, राजस्थान और मध्यप्रदेश की तरह डिप्टी CM बनाने का फॉर्मूला नहीं अपनाया।
भाजपा को हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का मौका मिला है। वही भाजपा को 48 और कांग्रेस को 37 सीटें मिली हैं.वही इासके अलावा इसके अलावा दो सीटें इंडियन नेशनल लोक दल के खाते में गई. 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है । वही भाजपा 48 सीटें जीत कर सबसे बडी पार्टी के रूप में सामने आयी है। इसके लिए पंचकूला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. नायब सिंह सैनी दूसरी बार हरियाणा के सीएम बने हैं. इससे पहले 12 मार्च 2024 को वह पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री चुने गए थे।
इस शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के साथ-साथ NDA के तमाम घटक दल भी शामिल हुए. बीजेपी ने अपने घटक दलों को एक साथ रखकर एनडीए में मौजूद एकता का एक बार फिर परिचय दिया. आपको बता दें कि सीएम सैनी के शपथ ग्रहण में एनडीए शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया. इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे.