केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद भागीरथ चौधरी की पहल से संसदीय क्षेत्र की सातों विधानसभाओं के कुल 1300 भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलेगा महाकुंभ स्नान और रामलला दर्शन का सौभाग्य केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी अपने संसदीय क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्षदों के लिए प्रयागराज में महाकुंभ स्नान एवं अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन की विशेष यात्रा का आयोजन कर रहे हैं। इस धार्मिक यात्रा के लिए 20 फरवरी को दोपहर 1:00 बजे अजमेर जंक्शन से विशेष ट्रेन को रवाना किया , जिसमें अजमेर लोकसभा क्षेत्र की सात विधानसभाओं - अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण, पुष्कर, किशनगढ़, मसूदा, नसीराबाद, दूदू और केकड़ी के कार्यकर्ता शामिल होंगे। कुल 1300 भाजपा कार्यकर्ता इस आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा बने
इस यात्रा का संपूर्ण व्यय केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी द्वारा वहन किया गया है। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से विशेष अनुरोध कर ट्रेन की बुकिंग करवाई और पूरा किराया स्वयं जमा करवाया। इसके अलावा, यात्रियों के भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की संपूर्ण जिम्मेदारी भी केंद्रीय मंत्री ने ली है। कार्यकर्ताओं को महाकुंभ स्नान और रामलला के दर्शन के लिए किसी भी प्रकार का खर्च वहन नहीं करना होगा। इस ऐतिहासिक यात्रा का पूरा श्रेय केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को जाता है, जिन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए यह विशेष आयोजन किया है।
यह विशेष ट्रेन 20 फरवरी 2025 को दोपहर 1:00 बजे अजमेर जंक्शन से रवाना होगी और किशनगढ़ एवं जयपुर होते हुए 21 फरवरी को सुबह 6:30 बजे प्रयागराज संगम स्टेशन पहुंचेगी। प्रयागराज में सभी कार्यकर्ता महाकुंभ स्नान करेंगे और पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। इसके बाद 21 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना होगी, जो सायं 7:00 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वहां कार्यकर्ता भगवान श्रीरामलला के दर्शन करेंगे और इस पावन धाम की आध्यात्मिक अनुभूति करेंगे। दर्शन के उपरांत, रात 10:00 बजे ट्रेन अयोध्या रेलवे स्टेशन से वापस अजमेर के लिए रवाना होगी और 22 फरवरी को शाम 5:00 बजे अजमेर पहुंचेगी।
इस यात्रा को सुविधाजनक और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए यात्रियों को कुछ आवश्यक सावधानियों का पालन करना होगा। यह विशेष ट्रेन स्लीपर क्लास की होगी, इसलिए सभी यात्रियों को अपना चादर, तकिया और कंबल साथ लाना अनिवार्य होगा, क्योंकि ट्रेन में इनकी कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं होगी। इसके अलावा, प्रत्येक यात्री को अपने दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं और दवाइयां साथ रखनी होंगी, ताकि यात्रा के दौरान कोई असुविधा न हो। यात्रा के दौरान आधार कार्ड और यात्रा पास साथ रखना अनिवार्य होगा, जिससे किसी प्रकार की प्रशासनिक या सुरक्षा संबंधी परेशानी न हो। सभी कार्यकर्ताओं को अपनी पूर्व-निर्धारित कोच और सीट पर ही बैठना होगा और अन्य यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए सहयोग प्रदान करना होगा।
इस विशेष धार्मिक यात्रा को लेकर अजमेर के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। महाकुंभ और अयोध्या जैसे पवित्र स्थलों की यात्रा का सौभाग्य कार्यकर्ताओं को मिलना एक ऐतिहासिक अवसर है। कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा की संपूर्ण व्यवस्था और उसका खर्च उठाने के लिए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। भागीरथ चौधरी की इस पहल से भाजपा कार्यकर्ताओं को यह दिव्य और आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होगा। उनके इस अनुकरणीय प्रयास और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना हो रही है।