देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। आज दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा की दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर सिंगल फेज में 5 फरवरी को वोटिंग होगी। रिजल्ट 8 फरवरी को आएंगे। वही उन्होने कहा की तारीखों की घोषणा के दिन से रिजल्ट तक दिल्ली चुनाव की प्रक्रिया 33 दिन में पूरी हो जाएगी। चुनाव में चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाना गलत ट्रेंड है। इससे युवा वोटर्स पर असर पड़ता है। सुप्रीम कोर्ट भी EVM पर सवाल उठाने वालों को खारिज कर चुका है।
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा की दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक चरण में होगा। वही चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को जारी किए जाएंगे। वही उन्होने कहा की 13 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ हैं। दिल्ली में कुल एक करोड़ 55,24,858 मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाता 85,49,645 हैं, जबकि 71,73,952 महिला मतदाता हैं। दिल्ली में दो लाख फर्स्ट वोटर हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव की राजपत्र अधिसूचना 10 जनवरी 2025 को जारी की जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है, जबकि नामांकन की जांच 18 जनवरी 2025 को होगी। उम्मीदवार 20 जनवरी 2025 तक अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकते हैं। वही चुनाव में 85 वर्ष से अधिक आयु के तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान की सुविधा रहेगी। मतदान में आसानी के लिए मतदान केंद्रों पर स्वयंसेवक, व्हीलचेयर तथा रैंप बनाए जाएंगे। चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को नसीहत भी दी। चुनाव प्रचार में भाषा का ख्याल रखें। महिलाओं के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल न करें।
वही चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने अभी तक 48 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है, जबकि भाजपा ने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी की थी। साल 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा के खाते में आठ सीटें आई थीं। जबकि, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहने की कोशिश कर रही है, वहीं भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता प्राप्त करने के प्रयास में है। कांग्रेस भी चुनाव में कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रही है और उसे विश्वास है कि वह चौंकाने वाली जीत हासिल कर सकती है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली चुनाव पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लोकसभा चुनाव में नया रिकॉर्ड बना। हिंसा मुक्त चुनाव कराए गए। युवा लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाएं। ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील है। राजीव कुमार ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर यह मेरी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस है। राजीव कुमार ने कहा कि दिल्ली में बड़े पैमाने पर मतदान की अपील है। दिल्ली विविधता का साक्षात नजारा है। साल 2024 दुनियाभर में चुनाव का साल रहा। 2024 में कई शंकाएं जाहिर की गई थीं। कहा गया कि वोटर लिस्ट में गलत एंट्री हुई। धीमी मतगणना के आरोप लगाए गए। कहा गया कि ये ईवीएम इलेक्शन है।