बीते 48 घंटों से ज्यादा समय से राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में हुई मावठ के बाद अब सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, बीते 24 घंटों में रात के साथ ही दिन के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते अब लोगों को सर्दी सताने लगी है, बीते 24 घंटों में जहां दिन के तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा चुकी है, तो वहीं रात के तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा चुकी है
बीते दो दिनों से हो रही मावठ के बाद अब रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है, बीते 24 घंटों में रात का तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई, इस दौरान 10.4 डिग्री के साथ सिरोही में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, तो वहीं अजमेर में 13.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 13.6 डिग्री, वनस्थली 14.1 डिग्री, अलवर 13 डिग्री, जयपुर 13.7 डिग्री, पिलानी 13 डिग्री, सीकर 12.5 डिग्री, कोटा 15.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ 11.9 डिग्री, डबोक 14.8 डिग्री, धौलपुर 15.9 डिग्री, अंता बारां 15.7 डिग्री, डूंगरपुर 16.3 डिग्री, फतेहपुर 11.5 डिग्री, करौली 13.6 डिग्री, बाड़मेर 13.4 डिग्री, जैसलमेर 12.7 डिग्री, जोधपुर 15.2 डिग्री, फलौदी 17 डिग्री, बीकानेर 14.3 डिग्री, बीकानेर 14.3 डिग्री, चूरू 13.5 डिग्री, श्रीगंगानगर 13.8 डिग्री, संगरिया 12 डिग्री और जालोर में 15.1 डिग्री रात का तापमान दर्ज किया गया
रात के तापमान में जहां 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा चुकी है तो वहीं रात का तापमान में भी करीब 3 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है, इस दौरान सिरोही में सबसे कम 18.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, इसके साथ ही जयपुर में 20.1 डिग्री, अजमेर 22.6 डिग्री, भीलवाड़ा 20.2 डिग्री, वनस्थली 21.6 डिग्री, पिलानी 21.7 डिग्री, सीकर 22.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ 22.2 डिग्री, डबोक 23 डिग्री, धौलपुर 23.5 डिग्री, अंता बारां 23 डिग्री, डूंगरपुर 25.9 डिग्री, फतेहपुर 23.8 डिग्री, करौली 21.1 डिग्री, बाड़मेर 24.2 डिग्री, जैसलमेर 23.4 डिग्री, जोधपुर 24.2 डिग्री, फलौदी 22.2 डिग्री, बीकानेर 21.1 डिग्री, चूरू 23.5 डिग्री, श्रीगंगानगर 24.3 डिग्री, संगरिया 24.9 डिग्री, जालोर में 24.5 डिग्री दिन का तापमान दर्ज किया गया
नवम्बर के अंतिम सप्ताह में हुई मावठ के बाद अब सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है, इसके साथ ही दिसम्बर के पहले सप्ताह से ही दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है, इस दौरान रात के तापमान में जहां करीब 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है तो वहीं दिन के तापमान में भी करीब 3 से 4 डिग्री तक और गिरावट दर्ज होने की संभावना है