हरियाणा में कहावत है कि जिसके घर काली, उसकी रोज दिवाली। बता दें कि यहां के किसान अच्छी नस्ल की महंगी भैंसे पालते हैं। जो लग्ज़री गाडी फ़ॉर्च्यूनर से भी कहीं ज़्यादा महंगी हैं।
हरियाणा के भिवानी जूई गांव निवासी संजय के पास धर्मा नाम की एक भैंस है। धर्मा की उम्र महज 3 साल है। संजय ने अपनी इस भैंस को बच्चों की तरह पाला है। धर्मा अपने पहले ब्यांत से 15 लीटर दूध दे रही है।
Read More >>> क्यों कनाडा में पनप रहा है भारत का दुश्मन खालिस्तान ?
संजय के मुताबिक, धर्मा की कीमत 46 लाख रुपये लग चुकी है, लेकिन फिर भी संजय 61 लाख से कम कीमत में अपनी भैंस नहीं बेचेंगे। ऐसा संजय कह रहे हैं। धर्मा के जन्म से ही संजय उसे हरा चारा, बढ़िया दाना और सर्दियों में हर रोज 40 किलो गाजर खिलाते हैं।
बता दे धर्मा भैंस अपने आस-पास के ज़िलों सहित कई बार पंजाब और यूपी मे सुन्दरता के लिए के खिताब भी जीत चुकी है।