हमारे किचन में कई ऐसे काले फूड्स हैं। जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें कई जरूरी पोषण तत्व भी पाए जाते हैं। जो दिल और दिमाग की सेहत को दुरुस्त रखने का काम करते हैं। इनके सेवन से सेहत अच्छी रहती है।
आज हम ऐसी ही 7 काली चीजों के बारे में, आपको बताने जा रहे हैं...
Read More >>>
काले अंगूर में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये त्वचा को फायदा पहुंचाने का काम करते हैं। ये कैंसर से लड़ने में मददगार होता है।
काली चाय सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जो फ्री रेडिकल्स को नष्ट करने का काम करते हैं। बता दे, हार्ट की सेहत को सुधारने का काम भी काली चाय करती है।
इसी तरह काले जीरे में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जो बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं और पाचन के लिए भी बेहतर होते हैं।
काले तिल में कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। जो हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
काला चना प्रोटीन, फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है। जो पाचन को दुरुस्त बनाने का काम करता है और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी काला चना और जीरा मददगार होता है।
काली उड़द दाल में प्रोटीन, फाइबर और फॉलेट पाए जाते हैं। ये त्वचा के लिए जबरदस्त फायदेमंद होते हैं और ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं।
काली मिर्च में पौष्टिक गुण पाए जाते हैं। ये पाचन के लिए बेहतर होती है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है।
अगर रहना है सेहतमंद तो रोजाना खाएं ये 7 काली चीजें, इनमें कई जरूरी पोषण तत्व पाए जाते हैं। ये 7 चीजें खाने से बीपी-शुगर सब रहेगा कंट्रोल।