जयपुर— जिस व्यक्ति को सीएम ने नाली से चंदन बनाकर माथे पर लगाया वहीं व्यक्ति आज सीएम के सर चढ़कर बोल रहा है ये बयान कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व महासचिव सुरेश चौधरी ने दिया है। इस बयान को देने के पीछे का कारण ये बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले अशोक गहलोत के ओसडी लोकेश शर्मा ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली हार पर गहलोत पर निशाना साधते हुए एक बयान दिया था और कहा था कि लोकतंत्र में जनता ही माई बाप है और जनादेश शिरोधार्य है, मैं नतीजों से आहात जरुर हूं लेकिन अचंभित नहीं हूं। कांग्रेस पार्टी रिवाज बदल सकती थी लेकिन अशोक गहलोत कभी कोई बदलाव नहीं चाहते थे,ये हार कांग्रेस की नहीं है ये हार हमारे अशोक गहलोत की है।
लोकेश शर्मा ने कहा कि अशोक गहलोत न ही जादू चला और न ही उनका अनुभव काम आया। हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस पार्टी ने अपनी योजनाओं के जरिए चुनाव जीतने की कोशिश की लेकिन इस बार भी कांग्रेस को अपनी योजनाओं के सहारे जीत नहीं मिल सकी।
जिसके बाद इस बयान पर कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व महासचिव सुरेश चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा जिस व्यक्ति को सीएम ने नाली से चंदन बनाकर माथे पर लगाया वहीं व्यक्ति आज गहलोत के खिलाफ बोल रहा है।
सुरेश चौधरी ने कहा कि अशोक गहलोत के चारों और कुछ ऐसे लोग है जो सही फीडबैक उन तक नहीं पहुंचने देते हैं। राजस्थान कोई चारगाह नहीं जो यूपी, हरियाणा से कोई भी आकर बंजर भूमि को सींच देगा। 5 साल से चल रहे पायलट और गहलोत के झगडे को पार्टी आज तक नहीं समझ पाई लेकिन जनता इस झगडे को समझ चुकी है। जनता का कहना हैं की जब पार्टी अपने कार्यकर्ताओं का झगडा ही नहीं सुलझा पा रही है तो जनता की समस्या कैसे सुलझाएगी। आखिरी में सुरेश चौधरी ने कहा अगर गहलोत नहीं होते तो कांग्रेस में उनका नाम लेने वाला नहीं था ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ पार्टी को तुरंत प्रभाव से एक्शन लेना चाहिए।