राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव से एक बार फिर ऐसी घटना सामने आई है, जिससे पूरा हिंदुस्तान नग्न हो गया। हिंदुस्तान की आत्मा को नग्न दबोचने की एक तस्वीर सबके सामने आई है। जहां एक आदिवासी गर्भवती महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया गया है। आपको बता दें कि ये घटना 31 अगस्त की बताई जा रही है।
यहां की रहने वाली महिला की एक साल पहले शादी हुई थी। उसका पास के गांव के रहने वाले युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था। महिला गर्भवती भी है। चार दिन पहले वो अपने प्रेमी के साथ भाग गयी थी। जब परिवार को इसकी जानकारी हुई तो परिवार ने महिला का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। उसके बाद 21 वर्षीय महिला को उसके पूर्व पति काना और अन्य रिश्तेदारों ने निर्वस्त्र कर घुमाया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने शुक्रवार रात अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिनेश एमएन को प्रतापगढ़ भेजा। धरियावद के थाना प्रभारी पेशावार खान ने बताया कि गुरुवार को थाने क्षेत्र के पहाड़ी गांव में 21 वर्षीय महिला को उसके पूर्व पति काना और अन्य रिश्तेदारों ने निर्वस्त्र कर घुमाया। उन्होंने बताया कि महिला के पूर्व पति काना सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
वही इस मामले पर मुख्यमंत्री गहलोत और भाजपा के कई नेताओ का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक महिला को निर्वस्त्र करने का वीडियो सामने आया है, सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं का कोई स्थान नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और उन्हें सजा दिलाने के लिए ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट’ में मुकदमा चलाया जाएगा। वही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि लोगों के सामने गर्भवती महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो वायरल हुआ, लेकिन प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस घटना ने राजस्थान को शर्मसार कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता ने लोगों से सोशल मीडिया पर वीडियो साझा नहीं करने की भी अपील की।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में शासन व्यवस्था गायब है। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर आरोप लगाया कि राज्य पर ध्यान देने की जगह दिल्ली में आलाकमान को खुश करने में लगे हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भी गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- आज राजस्थान फिर शर्मसार है। घटना की प्रशासन को भनक नहीं लगना, बताता है कि आखिर राजस्थान क्यों महिला दुष्कर्म और अत्याचार में नंबर 1 पर है।
वही भाजपा के उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने भी गहलोत सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह घटना हद्याविदारक है। मुझे लगता है कि राजस्थान मे जो कानून व्यवस्था बिगड़ी है। खासकर की महिलाओ के प्रति, जो उत्पीडन और अपराधो की जो घटना हुई है। उस श्रंखला मे इस तरीके की दरिंदगी की यह घटना जुड़ गई है। जिसकी जितनी निंदा की जाएं उतनी कम है। अशोक गहलोत जी की पूरी निष्ठा सियासत और कुर्सी बचाने मे है, लेकिन किसी महिला की निष्ठा कैसे बचे उसमे इनकी निष्ठा कभी दिखाई नहीं दी। हम चाहते है कि अपराधियों को तत्काल से तत्काल सजा मिले।
इससे पहले देर रात अपनी मां के साथ पीड़िता की ओर से धरियावद थाने में प्रकरण दर्ज करवाया गया। पीड़िता ने पति सहित 10 नामजद और अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला के बयान पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसके बाद SP अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस की 12 टीमें एक्टिव मोड में जगह-जगह दबिश दे रही है। वहीं इस प्रकरण में DGP उमेश मिश्रा के निर्देशों पर ADG क्राइम दिनेश एमएन मौके पर पहुचे और घटना का संज्ञान लिया। DGP उमेश मिश्रा ने कहा कि घटना में सभी ससुराल पक्ष के जो भी लोग शामिल है, उन्हीं के साथ सभी आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है। सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।