दाल तो हम सब खाते हैं। किसी को मूंग, किसी को अरहर तो किसी को चने की दाल पसंद होती है। क्या आपको मालूम है दुनिया की सबसे शक्तिशाली दाल कौनसी होती है।
नही मालूम तो मैं आपको बता देती हूं दुनिया की सबसे ताकतवर दाल है लोबिया। ये अंडे से दोगुना प्रोटीन देती है, चने से 4 गुना ज्यादा आयरन और मूंग से ज्यादा कैल्शियम प्रदान करती है। इसमें पोटेशियम और फाइबर भी पाया जाता है। इस दाल को वेजिटेरियन मीट भी कहा जाता है। ये शरीर को डिटॉक्स करने के काम आता है।
ये पाचन, स्किन को तो हेल्थी करता है और मोटापा भी कंट्रोल में रखता है।