मौसम बदलने लगा है हल्की हल्की ठंड आ गई है। अब मौसम बदलने थोड़ा सेहत के लिए भी सजग हो जाते है और जान लेते है इस मौसम में खुद को तंदुरुस्त रखने के टिप्स। बात करते है गिलोय के बारे में। मौसम में शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गिलोय का सेवन करना रामबाण माना जाता है। यह एक शानदार आयुर्वेदिक औषधि है। आज आपको गिलोय के सेवन के 5 बड़े फायदे बताने जा रहे हैं।
जिन लोगों को खून की कमी होती है। उन्हें गिलोय का सेवन करना चाहिए। अगर किसी को मौसमी बदलाव की वजह से बुखार का सामना करना पड़ रहा हो तो उसे गिलोय का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता तेज होती है, जिससे बुखार उतर जाता है।
हेल्थ एक्सपर्टों के मुताबिक, गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसकी वजह से हमारे शरीर में खून का संचार तेज होता है, जिससे हमारी स्किन टाइट और खिली-खिली रहती है। उसमें फोलेट, आयरन और विटामिन- बी 12 जैसे तत्व मौजूद रहते हैं। जो शरीर मे एनीमिया यानी खून की कमी को दूर करते हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोजाना गिलोय के जूस का सेवन करने की सलाह दी जाती है। कहते हैं कि एक महीने तक यह नुस्खा आजमाने से आई साइट तेज हो जाती है। गिलोय के सेवन से शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ती है, जिससे बॉडी में शुगर लेवल कम हो जाता है। इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है और व्यक्ति स्वस्थ जीवन बिताता है।