राजस्थान राज्य हैंडबॉल संघ के जयपुर में राजस्थान खेल अधिनियम-2005 के तहत संपन्न चुनावों में बांसवाड़ा के ललित कुमार कलाल अध्यक्ष, टोंक के यश प्रताप सिंह मानद सचिव तथा जयपुर के डा. मनीष अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा लोकेश शर्मा कोषाध्यक्ष चुने गये। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद् की ओर से प्रभारी अधिकारी, क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र-जयपुर मनीष वर्मा, राजस्थान राज्य ओलम्पिक संघ की ओर से केसी
मिठारवाल, हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया की ओर से संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार सिंह पर्यवेक्षक थे। जबकि चुनाव अधिकारी महेश चंद सैनी थे। इस अवसर पर राजस्थान राज्य ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास भी उपस्थित थे।
नवनिर्वाचित 21 सदस्यीय कार्यकारिणी इस प्रकार है: अध्यक्ष: ललित कुमार कलाल (बांसवाड़ा), वरिष्ठ उपाध्यक्ष: डा. मनीष अग्रवाल (जयपुर), उपाध्यक्ष (6 पद): विश्वजीत सिंह (भीलवाड़ा), शशि कुमार गौड़ (चुरु), नरेश शर्मा (कोटा), अभिमन्यु सिंह राठौड़ (जालौर), अरुण प्रताप सिंह (जयपुर), चंद्र कांत सैनी (अजमेर), मानद सचिव: यश प्रताप सिंह (टोंक),कोषाध्यक्ष: लोकेश शर्मा (जयपुर), संयुक्त सचिव (6 पद): भंवर बलवीर सिंह राजावत (सवाईमाधोपुर), देवेंद्र कुमार बीठू (बीकानेर), इकबाल सिंह (श्रीगंगानगर), लाल सिंह राठौड़ (बाड़मेर), महेश सिंह गुर्जर (करौली), शिवराज श्रृंगी (बूंदी), कार्यकारिणी सदस्य (5 पद): खेमेंद्र सिंह तंवर (बारां), परबत सिंह भाटी (जालौर), श्योपत सिंह (हनुमानगढ़), रवि चौहान (बांसवाड़ा), अंशुल राणा (धौलपुर)।