आईपीएल आक्शन में मंगलवार को करीब 200 खिलाडियों की बोली लगी और आईपीएल के इतिहास में मिचेल स्टार्क सबसे महंगे खिलाडी बन गए है। स्टार्क को खरीदने के लिए कोलकाता और गुजरात आक्शन में भिड गए। स्टार्क की बेस प्राइज 2 करोड रूपए थी और कोलकाता ने स्टार्क को 24.75 करोड रूपए में खरीदा। जबकि ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस 20.50 करोड़ रुपए में बिके कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था वहीं हर्षल पटेल इस ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय बने उन्हें 11.75 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मिनी ऑक्शन दुबई में हुआ।
वहीं आक्शन में इस बार कुछ ऐसे अनकैप्ड खिलाडी भी थे जिन्हे बेस प्राइज से अधिक कीमत में खरीदा गया। आईपीएल आक्शन में अनकैप्ड बैटर समीर रिजवी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपए में खरीदा और समीर की बेस प्राइज 20 लाख रूपए थी जबकि अनकैप्ड शुभम दुबे को राजस्थान रॉयल्स ने 5.80 करोड़ रुपए में खरीदा दुबे की बेस प्राइज भी 20 लाख रूपए थी।
हर्षल पटेल इस ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय बने। उन्हें 11.75 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा।
यूपी टी-20 लीग में चमकने वाले 20 साल के अनकैप्ड बैटर समीर रिजवी के लिए बिडिंग वॉर देखने को मिला। उनके लिए चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स में लड़ाई देखने को मिली। आखिर में चेन्नई ने उन्हें बेस प्राइस से 42 गुना ज्यादा कीमत देकर 8.40 करोड़ रुपए में खरीद लिया। समीर की बेस प्राइस 20 लाख रुपए थी। रिजवी यूपी टी-20 लीग में टॉप रन स्कोरर रहे थे।
न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 14 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया जबकि न्यूजीलैंड के ही रचिन रवींद्र महज 1.80 करोड़ में बिक गए। श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा भी 1.50 करोड़ में हैदराबाद का हिस्सा बने। जबकि ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन को कोई खरीदार नहीं मिला।