महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को बीती रात फिल्म मेकर विधु विनोद चोपड़ा के घर के बाहर स्पॉट किया गया। उन्हें फिल्म निर्माता चोपड़ा के घर के अंदर जाते और बाहर आते देखा गया।
बताया जा रहा है कि सारा तेंदुलकर फिल्म निर्माता विधु विनोद के घर टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल से मिलने पहुंची थीं। लेकिन ये स्पष्ट नहीं हो पाया कि शुभमन गिल वहां थे या नहीं।
बता दें कि क्रिकेटर शुभमन गिल ने पिछले दिनों विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म “12th फेल” की तारीफ की थी। सूत्रों के मुताबिक़, विधु विनोद चोपड़ा ने शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर को अपने घर पर बुलाया था।
वहीं दूसरी तरफ खबर हैं कि सारा तेंदुलकर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। कयास लगाये जा रहे हैं कि संभवत: इसी वजह वो फिल्म निर्माता के घर पहुंची थीं। बता दें कि इससे पहले भी सारा तेंदुलकर के लिए कहा गया था कि वह बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती है। लेकिन ये खबर एक अफवाह ही निकली।