सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) का पहला गाना 'लेके प्रभु का नाम' रिलीज हो चुका है। इस गाने में सलमान खान और कटरीना कैफ की प्यारी केमिस्ट्री पर फैंस फिदा हो रहे हैं।
गाने 'लेके प्रभु का नाम' पर फैंस थिरकने को मजबूर हो रहे हैं। आपको बता दे कि इस गाने को अरिजीत सिंह (Arijit Singh) और निकिता गांधी (Nikita Gandhi) ने अपनी आवाज दी है। साथ ही सलमान खान के लिए पहली बार (First Song) अरिजीत सिंह ने गाना गाया है।
दरअसल, साल 2014 में सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच मतभेद हो गए थे। अब दोनों के बीच पैचअप हो गया तो अरिजीत सिंह ने सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का पहला गाना 'लेके प्रभु का नाम' को अपनी आवाज दी है।
Read More >>> सिंगर अरिजीत सिंह हुए अपने फैन से नाराज़