लीजेंड्री एक्ट्रेस रेखा (Rekha) और शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) शनिवार 28 अक्टूबर को मुंबई में लेस्ली टिमिंस और साची नायक की शादी के रिसेप्शन में मिले। 69 साल की रेखा ने शत्रुघ्न को गले लगाने से पहले उनके पैर छुए।
शत्रुघ्न सिन्हा यूं भी उनसे सीनियर रहे हैं और उम्र में भी उनसे बड़े हैं। 77 साल के शत्रुघ्न के साथ रेखा का यह व्यवहार सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। रेखा ने पहले शत्रुघ्न के पैर छुए, इसके बाद उनकी पत्नी पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) को गले लगाकर बधाई दी। वीडियो में उनके साथ उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) भी नज़र आ रही है।
Read More >>> एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ B-Town का लव बर्ड्स कपल
आपको बता दें कि रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा ने 70 और 80 के दशक में एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। इनमें से फिल्म “खून भरी मांग” (Khoon Bhari Maang) सबसे पॉपुलर है। उन्होंने ‘रामपुर का लक्ष्मण’, ‘दो यार’, ‘कशमकश’, ‘कहते हैं मुझको राजा’, ‘परमात्मा’, ‘जानी दुश्मन’, ‘मुकाबला’,’चेहरे पे चेहरा’ और ‘माटी मांगे खून’ जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया।
Also Read >>> Samarth Jurel ने खोले Abhishek Kumar के राज़