हॉलीवुड (Hollywood) की सबसे बड़ी फिल्म फ्रैंचाइजी हैरी पॉटर (Harry Pottor) के फैंस के लिए शॉकिंग खबर है। इन फिल्मों में प्रोफेसर डंबलडोर (Professor Dumbledor) का किरदार निभाने वाले 82 साल के एक्टर माइकल गैम्बन (Michael Gambon) का निधन हो गया है।
माइकल की पत्नी लेडी गैम्बन (Lady Gambon) और उनके बेटे फर्गस ने इस न्यूज को कन्फर्मेशन किया है। एक्टर राल्फ रिचर्डसन ने माइकल गैम्बन को प्यार से 'द ग्रेट गैम्बन' (The Great Gambon) नाम दिया था। हॉलीवुड फिल्मों से पहले माइकल गैम्बन थिएटर में काम किया करते थे। उनके नाटक काफी बढ़िया होते थे, जिसके लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिले। 15 साल की उम्र में माइकल ने स्कूल छोड़ दिया था।
Read More >>> लियोनार्डो का Titanic डूबा 25 साल की विट्टोरिया पर
अपने साथी एक्टर्स की तरह उन्होंने किसी भी ड्रामा स्कूल में ट्रेनिंग नहीं ली थी। वो शुरुआती दिनों में छोटे प्रोडक्शन काम किया करते थे। यहीं से उन्होंने एक्टिंग सीखी और अपने टैलेंट को पोलिश किया था। 1965 में आई फिल्म 'ओथेलो' से उन्होंने अपना फिल्मी डेब्यू किया था। 22 साल की उम्र तक उन्हें फिल्मों में छोटे-मोटे रोल्स मिलने लगे थे। उनकी आखिरी फिल्म 2019 में आई कॉर्डेलिया थी।