हॉलीवुड (Hollywood) की क्लासिक फिल्म 'टाइटैनिक' (Titanic) के एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनको लोगों का निशाना भी बनना पड़ता है और ट्रॉल होना शायद उनके लिए आम हो गया है।
अब एक बार फिर 48 साल के एक्टर का नाम 25 साल की एक इटालियन मॉडल से जोड़ा जा रहा है। इस मॉडल का नाम विट्टोरिया सेरेटी (Vittoria Ceretti) है। माना जा रहा है कि विट्टोरिया में लियोनार्डो (Leonardo Dicaprio) को अपनी सच्ची मोहब्बत मिल गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, लियोनार्डो, विट्टोरिया सेरेटी संग सेटल होने की प्लानिंग कर रहे हैं। दोनों की उम्र में 23 साल का फासला है। उन्हें अक्सर साथ में ट्रैवल करते देखा जाता है. कपल की वायरल हुई तस्वीरों में लियोनार्डो, मॉडल के प्यार में खोए साफ नजर आते हैं। विट्टोरिया सेरेटी को अब लियोनार्डो डिकैप्रियो की गर्लफ्रेंड भी बुलाया जाने लगा है। पिछले महीने कपल को सांता बारबरा में आइस कॉफी पीते देखा गया था।
दोनों व्हाइट आउटफिट में ट्विन कर रहे थे। गलियों में घूमते हुए उनकी तस्वीरें खींची गई थीं। बाद में लियोनार्डो और विट्टोरिया स्पेन के इबीजा के एक पब में लिपलॉक करते नजर आए थे।
लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo Dicaprio) की बात करें तो पिछले सालों में उनका नाम कई मॉडल्स और एक्ट्रेसेज से जुड़ चुका है। साल 2022 में एक्ट्रेस Camila Morrone से उनका ब्रेकअप हुआ था। इसके बाद सुपरमॉडल जीजी हदीद संग उनको समय बिताते देखा गया। भारतीय मूल की ब्रिटिश मॉडल नीलम गिल (Neelam Gill) के साथ भी लियोनार्डो नजर आए थे।
फिल्मों की बात करें तो एक्टर जल्द ही डायरेक्टर Martin Scorsese की पीरियड फिल्म 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' में दिखेंगे। ये फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज होगी।