Miss World ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) 50 साल की हो गई है। बॉलीवुड में करीब ढाई दशक पूरे कर चुकीं विश्व सुंदरी अपनी खूबसूरती के साथ-साथ डांस और एक्टिंग से भी लाखों फैन को दीवाना कर चुकी है। ऐश्वर्या ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली और हॉलीवुड फिल्मों में भी काफी नाम कमाया है।
ऐश्वर्या का रुतबा इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा है। वो आज भी बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं। ₹828 करोड़ की नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जैसी एक्ट्रेसेस आज भी इनसे पीछे हैं। वो आज एक फिल्म के लिए ₹12 करोड़ चार्ज करती हैं। उनके कार कलेक्शन में ही कोई 15 करोड़ की गाड़ियां हैं।
आज ऐश्वर्या की जिंदगी के कुछ दिलचस्प किस्से...
ऐश्वर्या की खूबसूरती बचपन से ही सबका ध्यान खींचती थी। उन्होंने महज 9वीं क्लास में पहला मॉडलिंग प्रोजेक्ट पूरा किया। ये कैमलिन एग्जाम पेंसिल का ऐड था। कॉलेज टाइम में ही मॉडलिंग में उनकी दिलचस्पी बढ़ गई थी। धीरे-धीरे उन्हें बड़ी कंपनियों की ऐड फिल्म्स के ऑफर मिलने लगे।
उन्हें शुरुआत में एक ऐड की शूटिंग के लिए 1500 रुपए की फीस मिलती थी। साल 1993 में ऐश्वर्या, आमिर खान (Amir Khan) और महिमा चौधरी (Mahima Choudhary) के साथ पेप्सी के ऐड में नजर आईं, जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया।
1994 का साल ऐश्वर्या के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। वो मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन में भारत को रिप्रेजेंट करने गई, जहां ऐश्वर्या विनर बनीं।
मिस वर्ल्ड बनकर ऐश्वर्या ने कहा था कि लोग उन्हें केवल ग्लैमर डॉल समझने लगे हैं। वो जहां भी जाती हैं, लोग उन्हें ऐसे घूरते हैं जैसे उन्होंने कोई क्राइम कर दिया हो। वो अपने चेहरे को ही अपना दुश्मन मानने लगी थीं और डिप्रेशन में भी चली गई थीं।
मिस वर्ल्ड बनने के बाद ऐश्वर्या ने 1997 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने मणिरत्नम की फिल्म ‘इरुवर’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसी साल उनका फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड डेब्यू भी हुआ। 2 साल बाद ऐश्वर्या फिल्म ‘ताल’ में नजर आईं जिसमें उनके एक्टिंग स्किल्स को काफी सराहा गया, लेकिन उन्हें असल मायनों में स्टार बनाने वाली फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ थी। ये फिल्म ऐश्वर्या को किसी ऑडिशन से नहीं, बल्कि इत्तफाक से हुई एक मुलाकात के जरिए मिली थी। बाद में इसी रोल के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। 51 करोड़ कमाई करने वाली ये फिल्म साल 1999 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।
अगर अब उनके निजी जीवन की बात करे तो ऐश्वर्या का लव अफेयर भी बहुत चर्चा में रहा। फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या सलमान खान (Salman Khan) के करीब आ गई थीं।
कुछ समय तक डेट करने के बाद सलमान ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया, लेकिन ऐश्वर्या ने मना कर दिया। सलमान ने ऐश्वर्या की फिल्म ‘कुछ ना कहो’ (Kuch Na Kaho) के सेट पर जाकर हंगामा किया। बाद में इनका रिश्ता बेहद खराब मोड़ पर खत्म हुआ। आपको जानकर हैरानी होगी की शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ ऐश्वर्या की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। दोनों ने साथ में मोहब्बतें, देवदास (Devdas) और जोश (Josh) में काम किया था। दोनों की रियल लाइफ में भी अच्छी दोस्ती थी, लेकिन इसके बावजूद ऐश्वर्या को शाहरुख की पांच फिल्मों से निकाल दिया गया था। ऐसा क्यों हुआ, इस बात का जिक्र सीधे तौर पर ना तो ऐश्वर्या ने किया और न ही शाहरुख ने।
करियर में डाउनफॉल के बावजूद ऐश्वर्या की नेटवर्थ पर कोई असर नहीं पड़ा है। ऐश्वर्या 828 करोड़ रुपए की मालकिन हैं। वहीं, अभिषेक बच्चन की संपत्ति 250 करोड़ रुपए के करीब है।
उनके पास तकरीबन 20 ब्रांड एंडोर्समेंट हैं, जिससे वो सालाना तकरीबन 100 करोड़ की कमाई करती हैं। हर ब्रांड एंडोर्समेंट की फीस 6-7 करोड़ रु. है।
ऐश्वर्या की लग्जरी लाइफस्टाइल की बात करें तो वो, अभिषेक और आराध्या मुंबई में अमिताभ बच्चन और जया के साथ जलसा में रहते हैं जिसकी कीमत 112 करोड़ है। यह घर मुंबई के जुहू में स्थित है। ऐश्वर्या ने खुद भी रियल एस्टेट में करोड़ों के इन्वेस्टमेंट कर रखे हैं।
ऐश्वर्या के लग्जरी कार कलेक्शन की बात करें तो 5.25 करोड़ की रोल्स रॉयस फैंटम, 4.38 करोड़ की रेंज रोवर वोग, 3.8 करोड़ की बेंटले कॉन्टिनेंटल GT कार समेत मर्सिडीज बेंज S क्लास मिनी कूपर जैसी गाड़ियां शामिल हैं।
ऐश्वर्या ने 2007 में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) से शादी की थी। उस दौर में शादी के बाद एक्ट्रेसेस फिल्मों से ब्रेक ले लेती थीं, लेकिन ऐश्वर्या ने ऐसा नहीं किया।
2011 में वो बेटी आराध्या की मां बनीं। इसके बाद 2014 तक उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की। 2015 में उन्होंने फिल्म ‘जज्बा’ से कमबैक किया, लेकिन ये फ्लॉप साबित हुई। इसी साल उनकी दो और फिल्में ‘सरबजीत’ और ‘ए दिल है मुश्किल’ रिलीज हुईं जिनमें से ‘ए दिल है मुश्किल’ हिट रही थी।